16वीं झारखंड स्टेट शूटिंग में श्रुति का रहा शानदार प्रदर्शन, जीती सिल्वर मेडल

Updated:
विज्ञापन

सिलवर मेडल विजेता श्रुति | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग की श्रुति कश्यप ने 16वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

हजारीबाग: 16वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में हजारीबाग की श्रुति कश्यप ने द्वितीय स्थान लाकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया. श्रुति ने पिस्टल शूटिंग के 10 मीटर रेंज में बेहतर प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से सैकड़ों प्रतिभागी हिस्सा लिया था. यह प्रतियोगिता 29 जुलाई से 31 जुलाई तक पश्चिम बंगाल आसनसोल में आयोजित हुआ.

विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में झारखंड के रांची हजारीबाग छात्र रामगढ़ बोकारो पूर्वी सी भूमि खूंटी धनबाद देवघर गिरिडीह गढ़वा एवं लोहरदगा की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. इसमें श्रुति कश्यप ने 10 मी रेंज पिस्टल शूटिंग में द्वितीय स्थान लाकर सिल्वर मेडल जीतकर हजारीबाग का नाम रोशन कि

या. देश स्तर पर शूटिंग प्रतियोगिता में जाने का लक्ष्य- 10 मीटर रेंज पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल श्रुति को मिलने पर उसके माता पिता एवम मुहल्ले वासियों में काफी खुशी है. श्रुति ने कहा कि देश स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का लक्ष्य है. इसके लिए मैं प्रयासरत हूं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola