बड़कागांव में शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ की तिथि तय, 22 से 26 फरवरी 2027 तक होगा आयोजन

Updated:
विज्ञापन

अध्यक्ष विवेक सोनी का तस्वीर : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बड़कागांव के शिव मंदिर में 22 से 26 फरवरी 2027 तक होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया. जानिए पूरी जानकारी.

विज्ञापन

बड़कागांव से संजय सागर की रिपोर्ट

विज्ञापन

बड़कागांव(हजारीबाग). मंगलवार को मध्य पंचायत स्थित बरगद मोहल्ला के शिव मंदिर के प्रांगण में ग्रामीणों की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता शशि पांडेय ने की. बैठक में बरगद मुहल्ला, कुम्हार मुहल्ला एवं राणा मुहल्ला के लोग शामिल थे. बैठक में शिव मंदिर प्राण -प्रतिष्ठा यज्ञ के आयोजन पर चर्चा की गयी.

प्राण -प्रतिष्ठा समारोह की तिथि 22 फरवरी 2027 से 26 फरवरी 2027 निर्धारित की गयी. यह समारोह समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन होगा, जो एकता और उत्सव का प्रतीक है. समारोह को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया.

"यह हमारे मोहल्ले के लिए बहुत बड़ी बात है. हम सब मिलकर इस यज्ञ को सफल बनाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ी भी इस परंपरा को याद रखे," बैठक में शामिल एक ग्रामीण ने कहा.

समिति का गठन इस प्रकार किया गया:

  • अध्यक्ष: विवेक सोनी
  • सचिव: शशि पांडेय
  • उपाध्यक्ष: मिशन पांडेय
  • कोषाध्यक्ष: संतोषरजक
  • उप कोषाध्यक्ष: राहुल राणा
  • उप सचिव: कृष्ण कुमार

समिति के संरक्षक के रूप में इन लोगों को शामिल किया गया

समिति के संरक्षक के रूप में बद्रीनाथ पांडेय, दुखहरन तिवारी, सूरज सोनी, नेपाल रजक, सुरेश राणा, प्रयाग राणा, कैलाश राणा, पप्पू प्रजापति, भुनेश्वर प्रजापति, संतोष प्रजापति, बालेश्वर राणा एवं शंकर प्रजापति को शामिल किया गया.

ये भी पढ़ें: जम्मू कमाने निकले मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत, ठेकाहा गांव में मचा कोहराम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola