हजारीबाग में एकादशी पर गूंजा बाबा श्याम का जयकारा, ताली कीर्तन और ज्योत में लीन हुए श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

कीर्तन में भाग लेते श्रद्धालु : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में एकादशी के अवसर पर श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार द्वारा भव्य ताली कीर्तन और ज्योत का आयोजन किया गया, जिसमें भक्त भक्ति में लीन नजर आए.

विज्ञापन

हजारीबाग. एकादशी के अवसर पर श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार की ओर से बाबा श्याम के ताली कीर्तन एवं ज्योत का आयोजन किया गया. बाबा श्याम की ज्योत प्रज्ज्वलित कर भजनों का गुणगान शुरू हुआ, तो पूरा वातावरण श्याममय हो गया. ताली की गूंज और बाबा के जयकारों के बीच श्याम भक्त घंटों भक्ति में लीन रहे.

विज्ञापन

नौ सदस्यों की टोली करती है आयोजन

परिवार से जुड़े नौ सदस्यों की टोली एकजुट होकर ताली कीर्तन और ज्योत का आयोजन करती है. इसका उद्देश्य बाबा श्याम की भक्ति को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और श्याम प्रेमियों को इस परंपरा से जोड़ना है.

अग्रसेन भवन के कार्यक्रम में मिला विशेष स्नेह

सदस्यों ने बताया कि बीते दिन अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं काे विशेष स्नेह मिला. इससे उत्साहित परिवार आनेवाले वर्षों में और आयोजन करने की तैयारी में है.

श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की

श्रद्धालुओं ने ज्योत के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में कुत्ते को बचाने में पलटा ई-रिक्शा, 7 लोग घायल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola