साइकिल मिली तो आसान होगा स्कूल का सफर, 53 छात्र-छात्राओं को मिली सौगात
बेला मध्य विद्यालय भुसनडीह
बेला मध्य विद्यालय भुसनडीह में 53 छात्र-छात्राओं को सरकार की कल्याणकारी योजना के तहत साइकिलें प्रदान की गईं. इससे दूर-दराज के छात्रों का स्कूल आना-जाना आसान होगा और उनकी पढ़ाई जारी रखने में प्रोत्साहन मिलेगा.
चौपारण से अजय ठाकुर की रिपोर्ट
आपके शहर में
चौपारण: बेला मध्य विद्यालय भुसनडीह में कक्षा आठवीं के 53 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. मुखिया ममता कुमारी और पंचायत समिति सदस्य खुशबू कुमारी ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की. विद्यालय को साइकिल कल्याण विभाग की ओर से उपलब्ध करायी गयी थी.
इस अवसर पर मुखिया ममता कुमारी ने कहा कि स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में शामिल है. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना और उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है.
उन्होंने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को साइकिल मिलने से आवागमन आसान होगा और नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने में मदद मिलेगी.
मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष प्रियंका कुमारी, अभिषेक सिन्हा, अनुज प्रियदर्शी, गायत्री देवी, काशी प्रसाद यादव, सुरेंद्र कुमार दांगी, मीरा देवी, बबीता देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए