मजदूर की जगह स्कूली बच्चे गाड़ी से उतार रहे हैं कॉपी-किताब

Updated:
विज्ञापन

पदमा 18 फोटो 03 गाड़ी से बोली खिंचते बच्चे 04 बोली उठाकर स्कूल ले जाते बच्चे 05 बैग से भरी बोरी स्कूल ले जाती बच्चियां | Prabhat Khabar Network

झारखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चंपाडीह में स्कूली बच्चों से बीआरसी का सामान ढुलवाने का मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

पदमा: उत्क्रमित उच्च विद्यालय चंपाडीह के लगभग छह बच्चों को 407 वैन के पीछे बैठाकर उसे बीआरसी ले जाया गया. जहां बीआरसी के गोदाम से बच्चों ने किताब, काॅपी, बैग से भरी बोरिया उठाकर वैन में लोड किया और विद्यालय में जाकर उतारा.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस संबंध में जब विद्यालय के प्रभारी सुनीता कुमारी से पूछा तो उन्होंने कहा कि कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चों को शामिल किया गया. बीआरसी की ओर से खुद आकर सामाग्री ले जाने को बोला जाता है. प्रखंड के लगभग सभी विद्यालयों के प्रभारी खुद गाड़ी और अपने विद्यालय के कुछ बच्चों के साथ सामान लेने बीआरसी आते है.

बीपीओ नीलम मरांडी से पूछने पर कहा कि बीआरसी में हमारे दो कर्मचारी बोरी लोड करते हैं. गाडी में बच्चे आते हैं, जो गलत है. अब से ऐसा नहीं होगा. हम लोग खुद सभी विद्यालयों में सामग्री पहुंचाने का काम करेंगे.

बीईईओ राकेश कुमार ने कहा हमेशा बैठक में बच्चों से काम करवाने को मना है. बीआरसी सामान क्यों नहीं पहुंचाता है इसकी जांच कर कार्रवाई किया जायेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola