रास्ते के लिए जारी विवाद का निकलेगा हल? सखिया में स्थल जांच, आम गैरमजरुआ मिली जमीन
समस्या की जानकारी लेते सदर सीओ व कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग की सखिया पंचायत में रास्ता विवाद को लेकर प्रशासन ने स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
हजारीबाग. हजारीबाग के सदर प्रखंड की सखिया पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद का शुक्रवार को मुन्ना सिंह ने स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान सदर अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार भी मौजूद रहे. अमीन ने मौके पर संबंधित जमीन की जांच की, जिसमें जमीन आम गैरमजरुआ पायी गयी.
आपके शहर में
स्थल पर सभी पक्षों की सुनी समस्याएं
निरीक्षण के दौरान मुन्ना सिंह ने विवाद से जुड़े सभी पक्षों की समस्याएं सुनीं और मौके की वस्तुस्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के आवागमन से जुड़ा मामला महत्वपूर्ण है और इसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए.
संवाद और सहमति से समाधान पर जोर
मुन्ना सिंह ने कहा कि मामले का समाधान आपसी संवाद, सहमति और प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो. उन्होंने प्रशासन से मामले का जल्द उचित समाधान निकालने का आग्रह किया.
निरीक्षण के दौरान ये लोग रहे मौजूद
मौके पर मुखिया इम्तियाज, जोहरा खातून, सलीका खातून, बेनेदीता तिर्की, शकुंतला देवी, सलेहा खातून, बिरसा मुंडा, बिमल सर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए