बरकट्ठा के राजकीय मध्य विद्यालय में 57 छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल का वितरण, सभी के चेहरे पर दिखी खुशी

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 30 बरकट्ठा 1 में - विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण करतीं प्रमुख रेणु देवी व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा के राजकीय मध्य विद्यालय बरवां में 57 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इससे ग्रामीण बच्चों की शिक्षा में आ रही आवागमन की समस्या दूर होगी।

विज्ञापन

बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरवां स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में समारोह आयोजित कर वर्ग अष्टम के 57 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, प्रधानाध्यापक पवन कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनोद प्रसाद और विद्यालय एम्बेसडर ज्ञानी प्रसाद ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान किया.

विज्ञापन

प्रमुख रेणु देवी ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से ग्रामीण इलाकों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बड़ी मदद मिलेगी. अब विद्यार्थियों को हाई स्कूल की लंबी दूरी तय करने में आवागमन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे सुगमता से अपने स्कूल पहुंच सकेंगे.

प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने बताया कि समय पर साइकिल मिलने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनकी उपस्थिति नियमित होती है. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला.

मौके पर शिक्षक अजय रविदास, संतोष कुमार दास, गोपेश्वर प्रसाद, अरुण कुमार मंडल, राखी रानी, रामचंद्र प्रसाद, सोनू कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष प्रमिला देवी, नरेश ठाकुर, हरि यादव, ललिता देवी, बबिता देवी, पिंकी देवी, डोमन प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola