दारू में राजीव गांधी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, विजेता टीम को मिलेंगे 50 हजार रुपये
खिलादियों के साथ में अतिथि | Prabhat Khabar Network
झुमरा के महेशरा फुटबॉल मैदान में राजीव गांधी मेमोरियल नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ. कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने किया उद्घाटन. यह टूर्नामेंट ग्रामीण खिलाड़ियों को मंच देने पर केंद्रित है.
दारू. झुमरा स्थित महेशरा फुटबॉल मैदान में मंगलवार से राजीव गांधी मेमोरियल नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ. कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं.
ग्रामीण खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने पर जोर
मुन्ना सिंह ने कहा कि खेल युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करता है. ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे टूर्नामेंट स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच देते हैं. क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही अवसर और मंच उपलब्ध कराने की है. उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए टूर्नामेंट के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं.
विजेता को 50 हजार रुपये का पुरस्कार
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 4,100 रुपये और चतुर्थ पुरस्कार 3,100 रुपये निर्धारित किया गया है.
उद्घाटन के मौके पर जिला परिषद सदस्य गीता देवी, कांग्रेस प्रदेश सचिव रेणु देवी, प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा एवं कृष्ण चंद्र यादव मौजूद थे. आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष ऋतिक मिश्रा, उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, कोषाध्यक्ष टिंकू यादव और सचिव राहुल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए