अस्पताल में तोड़फोड़ एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट का मामला पहुंचा थाना,जांच में जुटी पुलिस
Published by : VIKASH NATH Updated At : 28 Feb 2026 12:25 AM
सामुदायिक अस्पताल में गुरुवार की रात तोड़फोड़ एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट का मामला थाना पहुंचा
चौपारण. सामुदायिक अस्पताल में गुरुवार की रात तोड़फोड़ एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट का मामला थाना पहुंचा. इस सम्बंध में डॉ युसूफ खान एवं डॉ सरवर हसन ने शुक्रवार को थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मी भय के साये में काम कर रहें है. क्या है मामला आवेदन में कहा गया है कि 26 फरवरी की रात डॉ युसूफ अपनी ड्यूटी पर अस्पताल के ओपीडी में मरीज को देख रहे थे. तभी पपरो निवासी दिब्यअंशु कुमार इलाज के लिए आया. इनके साथ रणधीर कुमार राणा, लोंगलता देवी, रोगी के पिता बिनोद रजक, डिंपू कुमार,गौतम कुमार, दीपक रजक सहित अन्य लोग आये और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ गाली गलौज करने लगे. जब तक हम लोग कुछ समझ पाते, उक्त लोग मारपीट करने लगे. जब हम लोग जान बचाने के लिए इधर उधर हो गये. उसके बाद पुनः उक्त लोग तीन बजे भोर में आये और पुनः मारपीट शुरू कर दिया.घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मी भय के साये में काम कर रहे हैं. यह मामला शांत भी नही हुआ था कि ग्राम जोकट निवासी कुसुम कुमारी पिता ईश्वर ठाकुर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे.उस समय डॉ सरवर हसन ओपीडी में ड्यूटी पर थे. मरीज को देखते ही जांच के बाद डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस सूचना के बाद कुसुम के साथ आये अन्य लोग उग्र हो गये और डॉ एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट करने लगे.सूचना के बाद जब तक पुलिस पहुंची.उसके पहले कुसुम के शव को लेकर उक्त लोग अस्पताल से निकल चुके थे. स्वास्थ्यकर्मियों के मारपीट करने वालो हो कार्रवाई : डॉ डीएन ठाकुर चौपारण. चिकित्सा प्रभारी डॉ डीएन ठाकुर घटना के बाद मर्माहत है.उन्होंने पुलिस प्रशासन शक्त कार्रवाई की मांग की है. कहा यह कोई पहली घटना नहीं है. इसके पहले भी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ऐसी घटना हो चुकी है.उन्होंने इसकी सूचना सिविल सर्जन हज़ारीबाग को देकर अस्पताल में सुरक्ष दुरुस्त करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










