पुलिस को देख थाली में परोसा भोजन छोड़ भागे अफीम खेतिहर

Updated:
विज्ञापन

अफीम की खेतिहर एवं तस्कर और पुलिस के बीच तू डाल डाल हम पात पात का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है.

विज्ञापन

चौपारण. अफीम की खेतिहर एवं तस्कर और पुलिस के बीच तू डाल डाल हम पात पात का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस एवं वन विभाग निरंतर अभियान चला रही है. वहीं चुपके चोरी आज भी कई जंगली क्षेत्र में अफीम की खेती लहलहा रही है. प्रशासन की टीम ने ललकी माटी जंगल में लहलहा रही अफीम की खेती को नष्ट कर दिया. पुलिस को देखते ही खाना बनाकर खाने की तैयारी कर रहे खेतिहर थाली में परोसा भोजन छोड़ जंगल की ओर भाग गये. यहां तक पहुंचने के लिए पुलिस को दुर्गम मार्ग से गुजरना पड़ा. अभियान का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया गुप्त सूचना थी. खेतिहर उक्त स्थल पर खाना बना रहे हैं. दिन के एक बजे सभी खाना खाने के लिए वहां जुटेंगे. इसी बीच किसी खेतिहर की नजर पुलिस पर पड़ गयी. वे लोग भोजन छोड़ फरार हो गये. अभियान में अजीत कुमार बिमल डीएसपी बरही, सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी, बादल महतो, कमरुद्दीन सशत्र बल एवं वनपाल सरवन कुमार एवं संटू कुमार सहित कई जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola