भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने अजीत चंद्रवंशी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अत्यंत पिछड़ा वर्ग उत्थान मंच की ओर से शनिवार को स्वागत समारोह बड़ा बाजार जैन भवन में हुआ.
विज्ञापन
हजारीबाग.
अत्यंत पिछड़ा वर्ग उत्थान मंच की ओर से शनिवार को स्वागत समारोह बड़ा बाजार जैन भवन में हुआ. भाजपा नेता अजीत कुमार चंद्रवंशी को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया. उत्थान मंच के अध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी ने कहा कि पिछड़ों को राजनीति में उचित हिस्सेदारी मिले. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो दायित्व सौंपी है उसे पूरी निष्ठा से पूरा करूंगा. नाई समाज के जिला मंत्री महेन्द्र ठाकुर ने कहा कि अजीत चंद्रवंशी के ���र्तव्य निष्ठा को देखकर पार्टी ने उन्हें ओबीसी मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया है. सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व बरही विधायक मनोज यादव, पूर्व बड़कागांव विधायक लोकनाथ महतो, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, किशुन यादव, भैया अभिमन्यु प्रसाद, हरीश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सुमन कुमार पप्पू, विनोद भगत, राजेंद्र प्रसाद, किशोरी राणा, सुभाष कुमार, अमरदीप सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, रामचंद्र चौधरी, बालेश्वर ठाकुर, करमचंद राणा, श्याम नंदन किशोर, मेवालाल नाग, भोला भगत, वीरेंद्र भगत समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन