हजारीबाग में मुफ्फसिल थाना का बनेगा नया भवन, स्थल का किया गया चयन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुफ्फसिल थाना के नये भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा. नया भवन के लिए भूमि का चयन कार्य पूरा हो गया है.

विज्ञापन

मुफ्फसिल थाना के नये भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा. नया भवन के लिए भूमि का चयन कार्य पूरा हो गया है. सदर सीओ राजेश कुमार ने भूमि की मापी करायी. सीओ ने चयनित जमीन के भूमि प्रतिवेदन के प्रस्ताव के लिए डीसी को भेजा गया है. जमीन के चारों ओर ट्रेंच कटवा दिया गया है. हजारीबाग-बरही पथ एनएच 33 फोरलेन के किनारे चानो में मुफ्फसिल थाना के नया भवन के लिए भूमि चयनित हुआ है. यह सरकारी जमीन है. खाता नंबर 15, प्लॉट नंबर 1302 है. करीब तीन एकड़ जमीन पर थाना का नया भवन बनेगा. सदर सीओ ने बंदोबस्त जमीन की अमीन से मापी करा कर अलग कर दिया है.

विज्ञापन

जमीन चयन में बहेरी मुखिया व वार्ड 36 पार्षद ने किया सहयोग :

मुफ्फसिल थाना के नये भवन के लिए जमीन चयनित करने में बहेरी मुखिया प्रतिनिधि रामाकांत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह और वार्ड 36 के पार्षद प्रतिनिधि अविनाश कुमार यादव ने पुलिस प्रशासन को सहयोग किया. मुन्ना सिंह ने पंचायत के लोगों के साथ ग्रामसभा कर थाना भवन निर्माण के भूमि चयन में पुलिस प्रशासन को सहयोग किया. इधर, नगर निगम वार्ड 36 के पार्षद प्रतिनिधि ने भी थाना भवन के लिए जमीन चिह्नित व चयन करने में हिस्सा लिया. दोनों प्रतिनिधियों ने थाना भवन की चिह्नित जमीन की मापी कराने में सदर सीओ व पुलिस अधिकारियों को सहयोग किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola