पदमा में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 55 टीमें दिखायेंगी दमखम

Updated:
विज्ञापन

नमो टूर्नामेंट के उदघाटन समारोह में मौजूद विधायक और खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पदमा में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक मनोज यादव ने किया। इस दौरान युवाओं ने खेल के जरिए नशामुक्त समाज बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

विज्ञापन

पदमा, हजारीबाग : सांसद खेल महोत्सव के तहत प्रखंड के सरैया खेल मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक मनोज यादव ने फुटबॉल किक मारकर किया. इस दौरान अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों ने स्वयं नशा नहीं करने और समाज को इसके प्रति जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया.

विज्ञापन

खेल से युवाओं को जोड़ने पर जोर

विधायक मनोज यादव ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल की ओर से आयोजित यह टूर्नामेंट युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन से जोड़ने का बेहतर प्रयास है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सशक्त माध्यम बनेंगे. उन्होंने युवाओं से खेल के मैदान से जुड़कर अपनी प्रतिभा निखारने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

55 टीमें लेंगी हिस्सा

आयोजन समिति के प्रशांत सिंह, निशांत सिंह, मनोज गुप्ता, सिकंदर यादव, राकेश कुमार, संजय पासवान, परमानंद राणा और नकुल कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट में पदमा प्रखंड की कुल 55 टीमें भाग ले रही हैं. मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले जायेंगे. उद्घाटन समारोह में सांसद प्रतिनिधि अजय मेहता, प्रमुख वीणा देवी, जिला परिषद सदस्य बसंत नारायण मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेहता, सरैया मुखिया शांति देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola