Hazaribagh News: कोर्ट-कचहरी के चक्कर से राहत का मौका, 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत; जानें किन मामलों का होगा निबटारा

Updated:
विज्ञापन

नेशनल लोक अदालत की जानकारी देते जिला जज व अन्य | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग सिविल कोर्ट में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला जज ने बैठक कर अधिक से अधिक मामलों के निबटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

हजारीबाग: सिविल कोर्ट हजारीबाग परिसर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी और सफल आयोजन को लेकर शनिवार को प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज ध्रुवचंद मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निबटारा कराने को लेकर जरूरी तैयारियों पर चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में एमवी एक्ट के न्यायिक पदाधिकारी अविनाश दुबे, प्राधिकार के सचिव कुमार विपुल, बीमा कंपनियों, बैंकों और विभिन्न सरकारी विभागों के पदाधिकारी तथा पैनल अधिवक्ता शामिल हुए.

दुर्घटना दावा के लंबित मामलों पर खास फोकस

प्राधिकार के सचिव कुमार विपुल ने बताया कि 12 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत में दुर्घटना दावा से जुड़े सभी लंबित मामलों का निबटारा कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है. इन मामलों से जुड़े सभी पक्षकारों को नोटिस भेजने का काम भी शुरू कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि संबंधित पक्षकार समय पर उपस्थित होकर आपसी सहमति से मामलों का निबटारा करा सकते हैं.

विभागों को आपसी समन्वय का निर्देश

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निबटारा कराने के लिए सभी विभाग आपस में बेहतर तालमेल बनाकर काम करें. बीमा कंपनियों, बैंकों और सरकारी विभागों के अधिकारियों से भी मामलों के निबटारे में सहयोग करने को कहा गया.

सचिव ने बताया कि लोक अदालत की तैयारी में सिविल कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारी और कर्मचारी भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं. लंबित मामलों को चिह्नित करने और संबंधित पक्षकारों तक सूचना पहुंचाने का काम किया जा रहा है.

नेशनल लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति से मामलों का जल्द और सरल तरीके से निबटारा कराना है. इसके लिए संबंधित विभागों और पक्षकारों के बीच समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola