नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, 64 टीमों के मुकाबलों से 18 दिनों तक गूंजेगा चौपारण का मैदान

Updated:
विज्ञापन

15हैज83में- मैच का उदघाटन करते सांसद एवं विधायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चौपारण के मैदान में 18 दिवसीय नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ है. 64 टीमें भाग ले रही हैं, जिससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त जोश है. यह आयोजन युवाओं को खेल भावना और अनुशासन सिखाएगा.

विज्ञापन

चौपारण. ब्लॉक मैदान में मंगलवार को 18 दिवसीय नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव ने किया. प्रतियोगिता में अलग-अलग पंचायतों की 64 टीमें हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट शुरू होने के साथ ही खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया.

विज्ञापन

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि खेल से शरीर के साथ मानसिक विकास भी होता है. खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा पढ़ाई के साथ खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.

विधायक मनोज यादव ने कहा कि खेल के क्षेत्र में प्रतिभावान युवाओं के लिए बेहतर भविष्य की असीम संभावनाएं हैं. युवाओं को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए.

आयोजक कमेटी के अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान ने बताया कि 18 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे. उद्घाटन मैच इंगुनियां और सेवई टीम के बीच खेला गया.

मौके पर जिप सदस्य राकेश रंजन, आरती कौशल, राजदेव यादव, रिशु वर्णवाल, आशीष सिंह, मुखिया वीरेंद्र रजक, नारायण यादव, अजय मेहता, विकास यादव, जानकी यादव, पप्पू रजक, प्रो बिरज रविदास, मनोज यादव, गुलाब रजक, कुलदीप पांडेय, अरविंद सिन्हा, रामचंद्र सिंह, बिनोद सिंह, चंदन पासवान समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola