गांव-गांव पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल, गणेश पूजा में लिया आशीर्वाद और ग्रामीणों को दिया समाधान का भरोसा
ग्रामीणों से मिलते सांसद | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कटकमसांडी प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया. उन्होंने गणेश पूजा और ब्रह्मभोज जैसे कार्यक्रमों में शामिल होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया.
कटकमसांडी. हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को कटकमसांडी प्रखंड के पश्चिमी मंडल के विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान वे गणेश पूजा, ब्रह्मभोज समेत कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए. उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया.
गणेश पूजा में शामिल होकर सुख-शांति की कामना
दौरे की शुरुआत कटकमसांडी चट्टी से हुई, जहां सांसद गणेश पूजा में शामिल हुए. उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. इसके बाद हेसाकुदर में आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की. शाहपुर में भी उन्होंने गणपति पूजा में हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं से मुलाकात की.
ग्रामीणों ने बतायीं स्थानीय समस्याएं
सांसद ने ढौठवा, मारीगढ़ा और कोनहर में ग्रामीणों से संवाद किया. इस दौरान ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. सांसद ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है.
आराभुसाई में मुखिया आदित्य दांगी की माता के निधन के बाद आयोजित ब्रह्मभोज में भी सांसद शामिल हुए. उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए