श्रीनगर में सांसद मनीष जायसवाल का जनसंवाद, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों से संवाद करते सांसद | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरसोत पंचायत के श्रीनगर गांव में सांसद मनीष जायसवाल ने जनसंवाद कार्यक्रम किया. ग्रामीणों ने पुनर्वास, श्मशान घाट और सड़क निर्माण जैसी समस्याओं को सांसद के सामने रखा. जायसवाल ने समाधान का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

बरही. हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को बरसोत पंचायत के श्रीनगर गांव में जनसंवाद कार्यक्रम किया. इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा. इनमें श्रीनगर में विस्थापितों को पुनर्वासित भूमि का मालिकाना हक नहीं मिलने, श्मशान घाट में शेड निर्माण, संपर्क पथ, पुल का सड़क निर्माण और कौलेश्वरी मंदिर तक जानेवाले पथ के निर्माण का मुद्दा शामिल था.

विज्ञापन

सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद उनके समाधान के लिए उचित पहल करने का आश्वासन दिया.

मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, अजय साहू, जीवन मेहता, बंटी मोदी, किशोरी राणा, विजय यादव, मोतीलाल चौधरी, अर्जुन साव, नंद किशोर सोनी, अर्जुन यादव, सुरेंद्र यादव, दिनेश यादव, संजय यादव, गोपी यादव, सीताराम यादव, बासुदेव यादव, प्रकाश भुइयां, महेंद्र ठाकुर, सिकंदर यादव, रामचंद्र यादव, महादेव यादव, प्रणव यादव, सहदेव यादव और विजय गुप्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola