हजारीबाग: जीटी रोड पर दूध पाउडर लदा ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जीटी रोड पर महुदी के पास दूध पाउडर से लदा एक ट्रक अचानक पलट गया. गनीमत रही कि ट्रक चालक बाल-बाल बच गया. घटना के बाद ट्रक में लदा दूध पाउडर सुरक्षित बताया गया है.

विज्ञापन

चौपारण. जीटी रोड स्थित महुदी के पास मंगलवार को दूध पाउडर लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर बीच सड़क पर पलट गया. हादसे में ट्रक चालक विजय यादव, गया (बिहार), बाल-बाल बच गये.

विज्ञापन

विजय यादव ने बताया कि ट्रक संख्या पीबी01सीजे2444 में हरियाणा से दूध का पाउडर लोड कर रांची होते हुए ओडिशा जा रहे थे. महुदी के पास अचानक ट्रक के पीछे का चार चक्का खुल गया. इसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया.

हादसे के बाद ट्रक में लदा दूध का पाउडर सुरक्षित बताया गया. घटना में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं लगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola