झील-तालाबों से लेकर रामनगर नदी तक, हजारीबाग में पर्यावरण संरक्षण के लिए उठी कई मांगें

Updated:
विज्ञापन

जिला पर्यावरण समिति की बैठक में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला पर्यावरण समिति ने जोरदार मांगें उठाई हैं. इसमें बड़े पैमाने पर पौधरोपण, झील-तालाबों का सौंदर्यीकरण, और रामनगर नदी को नाला बनने से बचाने जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

हजारीबाग. जिला पर्यावरण समिति की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई. बैठक में शेफाली गुप्ता जिला पर्यावरण समिति की सदस्य के रूप में शामिल हुईं. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इसमें हजारीबाग में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराने के साथ लगाए गये पौधों की निगरानी के लिए जीपीएस आधारित व्यवस्था लागू करने की मांग की गयी.

विज्ञापन

ज्ञापन में झील और तालाबों के सौंदर्यीकरण के दौरान पेड़-पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाने तथा क्षति होने की स्थिति में नए पौधे लगाने की मांग की गयी. कोयला क्षेत्रों में नियमित जल छिडकाव और बढ़ते तापमान को देखते हुए पौधरोपण का दायरा बढ़ाने पर भी जोर दिया गया.

झील में प्रतिमा विसर्जन पर रोक की मांग

झील में प्रतिमा और पूजा सामग्री के विसर्जन पर रोक लगाने तथा इसके लिए अलग विसर्जन स्थल विकसित करने की मांग की गयी. नालों का पानी तालाबों और झील में जाने से रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की बात कही गयी. साथ ही झील में आने वाले पानी की नियमित गुणवत्ता जांच कराने की मांग भी की गयी.

जलप्रवाह बाधित करने वाले पाइप और कलवर्ट की मरम्मत व सफाई कराने पर भी जोर दिया गया. इसके अलावा कीटनाशकों के अनियंत्रित इस्तेमाल पर नियंत्रण, अस्पतालों के बायो-वेस्ट का सुरक्षित निपटारा और औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण डिस्प्ले यूनिट लगाने की मांग की गयी.

रामनगर नदी को नाला बनने से बचाने पर जोर

ज्ञापन में रामनगर नदी को नाला बनने से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग भी शामिल है. पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इन मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola