केरेडारी में दक्षिणी कोल परियोजना के विरोध में रैयतों का महाजुटान, 24 सितंबर को प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

महाजुटान में जुटे दर्जनों गांव के लोग | Prabhat Khabar Network

केरेडारी में दक्षिणी कोल परियोजना के विस्तार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, जमीन देने से किया साफ इनकार. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

गणेश कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

केरेडारी (हजारीबाग):. प्रस्तावित दक्षिणी कोल परियोजना के विस्तार को लेकर भारत सरकार के कोयला मंत्रालय की ओर से जारी नयी अधिसूचना के विरोध में रविवार को केरेडारी प्रखंड मुख्यालय परिसर में रैयतों का महाजुटान हुआ. इसमें प्रखंड के विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए. सभा में रैयतों ने एक स्वर में कहा कि कोलियरी के लिए वे अपनी जमीन नहीं देंगे.

रैयतों ने कहा कि उनकी जमीन महज जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि रोजगार, आजीविका, सामाजिक पहचान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का आधार है. वर्षों से खेती-बारी पर निर्भर परिवारों के सामने जमीन अधिग्रहण होने की स्थिति में विस्थापन और रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने की आशंका है. इसलिए वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं.

आंदोलन को आगे बढ़ाने की बनी रणनीति

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर साव ने की, जबकि संचालन पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने किया. महाजुटान में आंदोलन को आगे बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. निर्णय के अनुसार आठ सितंबर को जिला मुख्यालय में कोल ब्लॉक रद्द करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा. इसके बाद 14 सितंबर को रांची में राज्य सरकार के मुख्य सचिव, कृषि सचिव समेत अन्य अधिकारियों को ज्ञापन दिया जायेगा. वहीं, 24 सितंबर को विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.

ये भी पढ़ें- प्रिंस खान गैंग का सक्रिय गुर्गा गिरफ्तार, पिस्टल और छह गोलियां बरामद

दस गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण

महाजुटान में केरेडारी, ओमे, खपिया, कराली, पगार, जोरदाग, भदइखाप, पेटो, बुकरू और सलगा गांव के ग्रामीण शामिल हुए. ग्रामीणों ने कहा कि जमीन अधिग्रहण का फैसला उनके जीवन और आजीविका से सीधे जुड़ा है. इसलिए आंदोलन को आगे भी व्यापक स्तर पर जारी रखा जायेगा.

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी हुए शामिल

महाजुटान में जेएलकेएम नेता बालेश्वर कुमार, प्रमुख सुनीता देवी, भाकपा-माले नेता पैरू प्रताप राम, अनिरुद दांगी, लियाकत अंसारी, उमेश राणा, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र गुप्ता, रामस्वरूप ओझा, रेशमा प्रवीण, निरंजन साव, गुरुदयाल साव, महेश प्रसाद साव, अशोक राम, महेंद्र रजक, तापेश्वर साव, सुंदर गुप्ता, बिनोद नायक, रफीक अंसारी, दिलदार अंसारी, सीताराम प्रसाद कुशवाहा, कंचन यादव, अमित गुप्ता, अर्जुन राम और आशेश्वर यादव समेत कई लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- गड्ढे का पानी पीने को मजबूर कारी चट्टान टोला के ग्रामीण, 3 जलमीनारें महीनों से खराब

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola