विश्व पुस्तक दिवस पर व्याख्यान सह सम्मान समारोह

Updated:
विज्ञापन

डीएवी के पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार ने विद्यार्थियों के पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की.

विज्ञापन

पढ़ने की आदत से ज्ञान और समझ बढ़ती है: पूर्व प्राचार्य हजारीबाग. विश्व पुस्तक दिवस पर बुधवार को पीटीसी चौक स्थित एनडी ग्रोवर मेमोरियल लाइब्रेरी में समरिटन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा व्याख्यान सह छात्रों के बीच सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अपने तरीके से पढ़ें थीम पर आधारित इस व्याख्यान में डीएवी के पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार ने विद्यार्थियों के पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि पढ़ने की आदत से उनके ज्ञान और समझ बढ़ती है. उनकी शब्दावली और भाषा कौशल में सुधार आता है और उनकी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता विकसित होती है. उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकालयों का उपयोग, पढ़ने के लिए प्रोत्साहन, पढ़ने के लिए शांत जगह, पढ़ने के बाद चर्चा, पुस्तक समीक्षा को प्रमुख बताया. इस अवसर पर कुलसुम वारसी, हनी वारसी, स्वाति भालोटिया, पुष्पांजलि मेहता, ऊषा, मनीषा रानी, श्रीतोशी आर्या, नित्या राज एवं प्रियंका मेहता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola