प्लाईवुड से दब कर मजदूर की मौत,दो चाेटिल

अंकुश चार दिन से प्लाई दुकान में काम कर रहा था.
हजारीबाग. शहर के गोला रोड बजरंगी चौक पर स्थित सतीश प्लाई दुकान में काम करने वाले एक मजदूर की मौत प्लाईवुड से दब कर मौत हो गयी. उसकी पहचान 33 वर्षीय अंकुश कुमार सिंह (पिता स्व गरीब सिंह) के रूप में की गयी, जो वह चौपारण थाना क्षेत्र के दादपुर गांव का रहने वाला था. शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. दुकान संचालक ने बताया कि मृतक अंकुश चार दिन से प्लाई दुकान में काम कर रहा था. वह अपने दो अन्य साथियों के साथ गोदाम से प्लाई बोर्ड निकाल रहे थे. इसी क्रम में प्लाई से दब कर अंकुश की मौत हो गयी. अन्य दो मजदूरों को हल्की चोट आयी. मजदूर की मौत का सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व ग्रामीण लोग पहुंच अस्पताल पहुंचे. वे मुआवजे की मांग करने लगे. इसको लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में परिजनों और दुकान संचालक के बीच वार्ता हो रही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










