केरेडारी में दुर्गापूजा महासमिति गठित, सुरेश साव अध्यक्ष चुने गये
बैठक में उपस्थित दुर्गापूजा समिति के सदस्य | Prabhat Khabar Network
केरेडारी में दुर्गापूजा महासमिति का विधिवत गठन कर लिया गया है. सुरेश कुमार साव को अध्यक्ष, पकंज साहा को महासचिव और रामकृष्ण राणा को कोषाध्यक्ष चुना गया है. समिति ने आगामी दुर्गापूजा को भव्य और शांतिपूर्ण संपन्न कराने का संकल्प लिया है.
केरेडारी. केरेडारी मुख्य चौक स्थित दुर्गापूजा महासमिति के गठन को लेकर रविवार को बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ महतो ने की. संचालन अयोध्या कुमार ने किया. सर्वसम्मति से दुर्गापूजा महासमिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष सुरेश कुमार साव, महासचिव पकंज साहा व कोषाध्यक्ष रामकृष्ण राणा को चुना गया.
समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी दुर्गापूजा को भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया. निर्णय लिया गया कि ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम केवल मेला के दिन दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किया जायेगा. दुर्गापूजा के सभी कार्यक्रमों एवं आयोजन स्थल को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जायेगा.
समिति के अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष बहादुर राम, अनिल साव, अयोध्या साव, अमित कुमार, संयुक्त सचिव मुकेश कुमार साव, मोहन साव, बसंत यादव, राजेश कुमार महतो, पूजा प्रभारी अमरेश महतो, कामेश्वर महतो, टेकन महतो, दुर्गा नारायण सिंह, महेन्द्र प्रसाद साव, आनंद किशोर पासवान, रावण दहन प्रभारी अरुण यादव, सचिन कुमार, रवि कुमार, गुरदयाल राणा, आदित्य कुमार, लाइट एवं साउंड प्रभारी किनु साव, प्रमोद कुमार सिंह, मुकेश यादव, प्रकाश साव और अशोक साव शामिल हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए