हजारीबाग में मानदेय बढ़ोतरी को लेकर लामबंद हुईं JSLPS दीदियां, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

मानदेय बढ़ोतरी को लेकर JSLPS की महिला कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन : प्रतीकात्मक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड में जेएसएलपीएस कैडर दीदियों ने मानदेय बढ़ाने और नियमित भुगतान की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. जानें क्या हैं उनकी प्रमुख मांगें.

विज्ञापन

हजारीबाग. JSLPS (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) की कार्यकर्ताओं ने मानदेय में बढ़ोतरी, नियमित भुगतान समेत अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर विभिन्न जिलों के उपायुक्तों व प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि बेहद कम मानदेय में काम करना और परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है.

विज्ञापन

बरकट्ठा विधायक की सलाह

मानदेय के लिए सीधे मुख्यमंत्री से मिलें इसी क्रम में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार ने जेएसएलपीएस की कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. विधायक ने कार्यकर्ताओं को सुझाव देते हुए कहा कि मानदेय बढ़ोतरी का मामला राज्य सरकार के स्तर से तय होना है. इसलिए उपायुक्त के बजाय मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों को उनके समक्ष रखना अधिक उचित होगा.

800 रुपये प्रतिदिन मानदेय की मांग

न्यूनतम 800 रुपये प्रतिदिन मानदेय और बीमा की मुख्य मांग कार्यकर्ताओं ने कुशल कैडर के लिए न्यूनतम 800 रुपये प्रतिदिन और अकुशल या ग्राम संगठन स्तर के कैडर के लिए न्यूनतम 500 रुपये प्रतिदिन मानदेय निर्धारित करने की मांग की है. इसके अलावा कार्यक्षेत्र की दूरी के अनुसार उचित यात्रा भत्ता, मोबाइल रिचार्ज के लिए 350 रुपये प्रतिमाह और सभी सक्रिय कैडरों को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग रखी गई है.

कार्यकर्ताओं ने कहा कि नियमित भुगतान और सम्मानजनक मानदेय मिलने से वे अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकेंगी.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में जिनगा मौजा की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई कार्रवाई की गुहार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola