बारी में भिंडी तोड़ रही महिला को सांप ने डंसा, मौत; एक अन्य व्यक्ति अस्पताल में भर्ती
प्रतीकात्मक तस्वीर
बरही के गौरियाकरमा गांव में भिंडी तोड़ते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में हुई मौत. क्षेत्र में सांप के काटने की एक और घटना सामने आई है.
बरही (हजारीबाग). ग्राम गौरियाकरमा गांव की सुधा देवी (24 वर्ष), पति संजय यादव की सांप के डसने से मौत हो गई. घटना के समय वह अपने बारी में भिंडी तोड़ रही थी. इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया.
परिजन तुरंत अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे
सर्पदंश के बाद परिवार वाले सुधा देवी को तुरंत बरही अनुमंडल अस्पताल ले गए. मगर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
दो छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मृतका के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र अभी बहुत कम है. सुधा देवी की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.
दूसरी घटना में 40 वर्षीय व्यक्ति को सांप ने डंसा
एक अन्य घटना में ग्राम करमा निवासी गोपाल यादव (40 वर्ष), पिता जगदीश यादव को सांप ने डंस लिया. उसे इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है.
गोपाल यादव की स्थिति स्थिर, इलाज जारी
फिलहाल गोपाल यादव की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC : हजारीबाग में भाजपा आज करेगी DC-SP कार्यालय का घेराव, छात्रों के मुद्दों पर CBI जांच की मांग तेज
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए