बाल विवाह और बाल तस्करी से कैसे बचें, किशोरियों को प्रशिक्षण में मिली अहम जानकारी

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित किशोरी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में किशोरियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पॉस्को कानून, बाल विवाह और बाल तस्करी की रोकथाम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

विज्ञापन

हजारीबाग. जन सहयोग केंद्र के तत्वावधान में टाटीझरिया एवं विष्णुगढ़ प्रखंड की किशोरियों के बीच दुधमटिया टाटीझरिया में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मरियम कुमारी ने किशोरियों को संस्था की आंतरिक समिति के बारे में जानकारी दी.

विज्ञापन

सरकारी व गैर-सरकारी सभी कार्यालयों में आंतरिक समिति होती है. किसी भी कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटना होने पर शिकायत दर्ज कराने के लिए आंतरित शिकायत निवारण समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने यौन उत्पीड़न की रोकथाम, प्रतिषेध एवं निवारण अधिनियम के प्रावधान, महिलाओं के अधिकार, बाल विवाह एवं बाल तस्करी से जुड़े जोखिम, इसके दुष्परिणाम, रोकथाम के उपाय बताये.

कार्यक्रम में टाटीझरिया एवं विष्णुगढ़ प्रखंड की किशोरियों ने भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मरियम कुमारी (पीठासीन पदाधिकारी), पूजा कुमारी (कानूनी विषेषज्ञ), पूजा कुमारी (आइसीसी सदस्य), सीमा राणा, संस्था के कोषाध्यक्ष रीता कुमारी, कार्यकर्ता सुनीता बेसरा, मनीषा कुमारी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola