सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रक की चपेट में आने से गंभीर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा जीटी रोड पर सड़क पार करते समय महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर होने पर हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.

विज्ञापन

बरकट्ठा. बरकट्ठा डाकघर के समीप जीटी रोड पर सोमवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार महिला सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल ने उसे धक्का मार दिया. इसके बाद बरही की ओर से आ रही ट्रक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया

हादसे में ग्राम खैरियो निवासी सुनीता देवी (22), पति मनोज सिंह घायल हो गयीं. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बरकट्ठा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया.

बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर

बरकट्ठा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola