जेएमएम पब्लिक स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य को बीडीओ और सीओ ने रोका

Updated:
विज्ञापन

जेएमएम पब्लिक स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य रोकने पहुंचे बीडीओ और सीओ | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के जेएमएम पब्लिक स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य को प्रशासन ने रोक दिया है. जमीन की जमाबंदी संदेहास्पद होने के कारण यह कार्रवाई की गई है. पूरी खबर पढ़ें.

विज्ञापन

पदमा. जेएमएम पब्लिक स्कूल रोमी में चल रहे निर्माण कार्य पर बीडीओ निधि रजवार और सीओ मोतीलाल हेम्ब्रम ने रोक लगा दिया. उपायुक्त हजारीबाग के आदेश पर सीओ ने पुलिस बल के साथ स्कूल जाकर उक्त कारवाई किया. इस संबंध में सीओ ने बताया कि जिस भूमि पर स्कूल का निर्माण किया गया है, उस भूमि का जमाबंदी संदेहास्पद है. 2024-25 में तत्कालीन पदमा सीओ ने जांच कर स्कूल की भूमि सहित लगभग 8.80 एकड़ भूमि की जमाबंदी को रद्द करने का प्रस्ताव एलआरडीसी बरही को भेजा गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहां से प्रस्ताव हजारीबाग अपर समाहर्ता के पास गया हुआ है. मामला जांच में है. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है. जमीन के मालिक व स्कूल के संचालक राजकुमार मेहता ने कहा कि उक्त भूमि पर लगभग 70 वर्ष से जमाबंदी और दखल भी है. लगभग पिछले दस साल से स्कूल का निर्माण कर स्कूल चला रहे है.

2024 में ही तत्कालीन सीओ ने रोमी मैदान के पास सेना के जवान को सरकार द्वारा दी गई जमीन के विवाद में मुझे मदद करने को कहा था. लेकिन गांव का मामला होने के कारण खुलकर मदद करने से इंकार कर दिया था. इसी कारण से मुझे परेशान करने के लिए मेरी जमीन की खामियां निकाल कर उसका जमाबंदी रद्द करने का प्रस्ताव भेज कर मुझे बेवजह परेशान किया जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola