झामुमो विष्णुगढ़ प्रखंड इकाई की बैठक, विस चुनाव की तैयारी पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड मुक्ति मोर्चा विष्णुगढ़ प्रखंड समिति की बैठक बनासो में रविवार को हुई. अध्यक्षता विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने की.

विज्ञापन

विष्णुगढ़.

झारखंड मुक्ति मोर्चा विष्णुगढ़ प्रखंड समिति की बैठक बनासो में रविवार को हुई. अध्यक्षता विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने की. संचालन विष्णुगढ़ प्रखंड सचिव संजय कुमार प्रजापति ने किया. मुख्य अतिथि झामुमो मांडू विस क्षेत्र के युवा नेता गौरव पटेल थे. बैठक में विधानसभा चुनाव तैयारी व पार्टी संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई. 27 सितंबर को झारखंड आंदोलनकारी सह मांडू के पूर्व विधायक व गिरिडीह के पूर्व सांसद स्व टेकलाल महतो की 13वीं पुण्यतिथि मनाने की तैयारी पर विचार विमर्श किया. 30 सितंबर को झामुमो मांडू विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में कार्यकर्ता जायेंगे. गौरव पटेल ने विष्णुगढ़ प्रखंड के सभी पदाधिकारी सभी पंचायत अध्यक्ष और सचिवों की उपस्थिति में प्रखंड समिति के कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की. बैठक में जिला उपाध्यक्ष देवीराम हेंब्रोम, राणा इकबाल खान, महताब हुसैन, कुसुंभा मुखिया दुलारचंद पटेल, दिलेर आजाद, अनुराग बर्मन, संजय पटेल, संतोष पटेल, महादेव मुर्मू, प्रसादी यादव, रकीब अंसारी, इमामुल अंसारी, अरविंद पांडेय, पवन पासवान, लखन महतो, दिलीप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola