पांचवें गुरु अर्जुन देव की शहादत पर गुरुद्वारा में छबील सेवा

Updated:
विज्ञापन

सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी के शहादत पर हजारीबाग के सिख समुदाय ने शहादत को याद कर छबील सेवा का आयोजन किया.

विज्ञापन

हजारीबाग.

सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी के शहादत पर हजारीबाग के सिख समुदाय ने शहादत को याद कर छबील सेवा का आयोजन किया. यह कार्यक्रम पिछले एक सप्ताह से गुरुद्वारा में श्रद्धा व भक्ति भाव से किया जा रहा है. इसका आयोजन गुरुसिंह सभा की ओर से किया जा रहा है. गुरु अर्जुन देव ने आदिग्रंथ जाे बाद में चलकर गुरुग्रंथ नाम से सिखों के बीच लोकप्रिय हुआ, इसमें सिखों के पांच गुरुओं की वाणी है. इसके अलावा भक्तिकाल के विभिन्न संतों की वाणी को संग्रहित किया गया. इनकी महानता व शहादत को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हजारीबाग 31 मई से छबील सेवा की शुरुआत की है जो दस जून तक जारी रहेगा. इस छबील सेवा में कच्ची लस्सी एवं काले चने का प्रसाद हर रोज श्रद्धलुओं के बीच वितरण किया जा रहा था. सभी कार्यक्रम हजारीबाग गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष व पदाधिकारियों की देख-रेख में चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola