बायोमेट्रिक लागू लेकिन सुविधा अधूरी; जुलाई से मानदेय भी नहीं, कर्मियों ने सरकार के सामने उठाया मुद्दा
जुलाई से मानदेय का इंतजार कर रहे स्वास्थ्य कर्मी
हजारीबाग के स्वास्थ्य कर्मियों को जुलाई महीने से मानदेय का भुगतान नहीं होने पर भारी चिंता है. साथ ही, बायोमेट्रिक प्रणाली लागू होने के बावजूद सभी उपकेंद्रों में सुविधा न होने से परेशानियां बढ़ गई हैं.
हजारीबागः क्षेत्रीय उपनिदेशक कार्यालय, हजारीबाग में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र तिवारी ने की. इसमें हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों में संगठन के सम्मेलन की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर जानकारी ली गयी.
आपके शहर में
जिला मंत्री इन्द्रदेव मेहता ने बताया कि जल्द ही बैठक आयोजित कर जिला सम्मेलन कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि हजारीबाग जिले के साथ मेडिकल कॉलेज में भी संगठन को मजबूत किया जायेगा.
ये भी पढ़ें- Ranchi समेत झारखंड के शहरों का होगा विस्तार, स्मार्ट सिटी की तर्ज पर बनेगी सैटेलाइट टाउनशिप
जुलाई से मानदेय नहीं मिलने पर जताई चिंता
बैठक में प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र तिवारी ने कोडरमा जिले में अनुबंध कर्मियों को जुलाई माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने पर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि मानदेय नहीं मिलने के कारण कर्मियों के घरों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है. उन्होंने इसे बेहद खेदजनक बताया.
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू कर दी गयी है, लेकिन सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में बायोमेट्रिक की सुविधा उपलब्ध नहीं करायी गयी है. ऐसे में कर्मियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
संगठन को मजबूत करने पर जोर
बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने और सम्मेलन कराने को लेकर चर्चा हुई. पदाधिकारियों ने संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया. बैठक में राज्य संयुक्त मंत्री कृष्णा प्रसाद, गिरिडीह के आलोक कुमार और अंजनी प्रसाद, हजारीबाग के लिपिक प्रेम कुमार साव और महेंद्र कुमार, सुमित कुमार समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- बोरिंग कराने से पहले अब लेनी होगी निगम से अनुमति, बिना परमिशन लगेगा 1 लाख तक जुर्माना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए