ePaper

कोलघट्टी आवास में रोज मिलेगा दो टैंकर पानी : नगर आयुक्त

Updated at : 28 May 2024 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
कोलघट्टी आवास में रोज मिलेगा दो टैंकर पानी : नगर आयुक्त

कोलघट्टी में निर्मित प्रधानमंत्री बहुमंजिली आवास में पानी की समस्या को नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने गंभीरता से लिया है.

विज्ञापन

प्रभात खबर में छपी खबर का असर

हजारीबाग.

कोलघट्टी में निर्मित प्रधानमंत्री बहुमंजिली आवास में पानी की समस्या को नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने गंभीरता से लिया है. नगर आयुक्त ने आवास में रहनेवाले लोगों को आवश्वत किया कि सभी को पानी मुहैया करायी जायेंगी. वैकल्पिक व्यवस्था में प्रति दिन दो पानी का टैंकर कोलघट्टी आवास में पहुंचाया जायेगा. जरूरत पड़ी तो टैंकर की संख्या बढ़ाई जायेगी. इन्होंने कहा कि इस आवास में 288 फ्लैट है. इसमें रहनेवाले सभी लाभुकों को नियमित पानी मिले, इसके लिए शहरी पेयजल आपूर्ति योजना के तहत नगर निगम ने पाइप लाइन बिछाने का काम किया है. इस क्षेत्र में झील परिसर पर निर्मित एक एमएलडी पानी टॉवर से पानी आपूर्ति जल्द ही शुरू कर दी जायेगी. इस योजना के चालू होते ही कोलघट्टी आवास में रहनेवाले लाभुकों के बीच समस्या का समाधान हमेशा के लिए हो जायेगा. इस परिसर में दस डीप बोरिंग होना था. ड्राइ जोन क्षेत्र होने के कारण कई बोरिंग में पर्याप्त पानी नहीं मिला. जिस बोरिंग से पानी उपलब्ध हुआ, उसी के सहारे सभी लाभुक अपना काम चला रहे हैं. इसमें भी पानी को लेकर आपसी विवाद होता रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola