दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग मेरू सिलवार के पास सड़क दुर्घटना में संगीत शिक्षक की मौत और तीन लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

हजारीबाग.

हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग मेरू सिलवार के पास सड़क दुर्घटना में संगीत शिक्षक की मौत और तीन लोग घायल हो गये. मृतक रोशन प्रताप पासवान पिता हीरा कुमार पासवान विष्णुगढ़ प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय के संगीत शिक्षक पद पर कार्यरत थे. घटना शनिवार की दोपहर 2.15 बजे की है. कटकमदाग थाना क्षेत्र कुंडिलबागी नवादा के निवासी थे. घायल साहिल कुमार पासवान पिता सुनील कुमार पासवान लाखे निवासी है. इसके अलावा बिहार छपरा शीतलपुर के अनिल महतो पिता लक्ष्मण महतो और हाजीपुर के कडसारा गांव के लक्ष्मण महतो पिता सुरेश महतो नाम शामिल है. घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.

बस की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस :

इस सड़क दुर्घटना में वाहन पहचान के लिए मुफस्सिल पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है. सड़क दुर्घटना में मृतक युवक के वाद्य यंत्र साथ में था. उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी. घायलों को इलाज के लिये शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola