झारखंड फुटबॉल संघ की बैठक पर पुराने खिलाड़ियों की नाराजगी
नाराज पुराने फुटबॉल खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में झारखंड फुटबॉल संघ की बैठक और नई कमेटी के गठन को लेकर पुराने खिलाड़ियों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। जानिए क्या है पूरा विवाद और उनकी मांग।
हजारीबाग. झारखंड फुटबॉल संघ की ओर से आठ सितंबर को हजारीबाग में आयोजित बैठक को लेकर पुराने फुटबॉल खिलाड़ियों, कोच, रेफरी और संघ के पूर्व सदस्यों में नाराजगी जतायी है. सदस्यों ने बैठक में बुलाये गये लोगों और नयी कमेटी के गठन की प्रक्रिया पर सवाल उठाया है. पूर्व खिलाड़ियों का आरोप है कि हजारीबाग की पुरानी कमेटी को भंग किये बिना ही नये सदस्यों को जोड़ कर कमेटी का गठन कर दिया गया है. उनका कहना है कि संघ की परंपरा के अनुसार पहले पुरानी कमेटी भंग की जाती है. इसके बाद ही नयी कमेटी का गठन होता है. बैठक में ऐसे लोगों को भी बुलाने का आरोप लगाया गया, जो पूर्व में संघ के सदस्य नहीं रहे हैं. सदस्यों ने झारखंड फुटबॉल संघ की कार्यप्रणाली की भी जांच की मांग की. उनका आरोप है कि 72 खिलाड़ियों के पंजीयन के लिए दस्तावेज जमा किये गये, लेकिन अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है. पुराने सदस्यों ने संघ के कार्यकाल और कार्यप्रणाली की जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि नयी कमेटी गठन की जानकारी उपायुक्त को देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की जायेगी. मौके पर लाल किशोर प्रसाद, अशोक भट्टाचार्य, नजरुल हसन, भैया मुरारी सिन्हा, सरफराज अहमद, बहादुर राम, महताब आलम, धनेश्वर गोप और सूरज सिंह थापा मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए