झारखंड के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को हेमंत सरकार का तोहफा, हजारीबाग की कुमारी नीलम समेत 23 को मिला प्रमोशन

Updated:
विज्ञापन

बोकारो के डीईओ प्रवीण रंजन और हजारीबाग की जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम. फोटो: प्रभात खबर

झारखंड के स्कूली शिक्षा विभाग ने राज्य के 23 जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को बड़ी सौगात दी है. उन्हें झारखंड शिक्षा सेवा-1 में उप निदेशक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के समकक्ष पद पर पदोन्नत किया गया है, साथ ही वेतनमान में भी वृद्धि हुई है.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन


Jharkhand Education Department: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के 23 जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और समकक्ष अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है. विभाग ने झारखंड शिक्षा सेवा-2 (मूल कोटि) से झारखंड शिक्षा सेवा-1 में प्रोन्नति देते हुए उन्हें उप निदेशक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के समकक्ष पद पर पदोन्नत किया है. इस संबंध में विभाग के अवर सचिव अरशद जमाल ने ज्ञापांक 1865 से 1887, दिनांक 24 अगस्त 2026 के तहत अधिसूचना जारी कर दी है.

प्रोन्नत अधिकारियों को वेतनमान में भी बढ़ोतरी

प्रोन्नत अधिकारियों का वेतनमान भी बढ़ाया गया है. उन्हें पहले के PB-II (9300-34800), ग्रेड पे 5400, पे मैट्रिक्स लेवल-9 से बढ़ाकर PB-III (15600-39100), ग्रेड पे 6600, पे मैट्रिक्स लेवल-11 में पदोन्नति दी गई है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक वित्तीय लाभ नव प्रोन्नत पद पर प्रभार ग्रहण करने की तिथि से मिलेगा.

हजारीबाग के लिए अहम फैसला

इस प्रोन्नति सूची में हजारीबाग की वर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम का नाम भी शामिल है. वह इस समय हजारीबाग की DEO के रूप में कार्यरत हैं और अब उन्हें उप निदेशक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग के पद पर पदोन्नत किया गया है. उनकी प्रोन्नति से हजारीबाग शिक्षा विभाग को प्रशासनिक स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. साथ ही उनका वेतनमान भी लेवल-9 से बढ़कर लेवल-11 हो गया है.

इन जिलों के अधिकारियों को भी मिला प्रमोशन

विभाग की अधिसूचना के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत अधिकारियों को भी प्रोन्नति दी गई है.

  • बोकारो के DEO प्रवीण रंजन
  • पश्चिमी सिंहभूम के DEO प्रिंस कुमार
  • रामगढ़ के DEO अभय कुमार शील
  • हजारीबाग DEO कुमारी नीलम
  • पूर्वी सिंहभूम की DEO निशु कुमारी
  • गिरिडीह के DEO विनय कुमार
  • सिमडेगा के DEO मिथिलेश करकेट्टा
  • रांची के DEO मो वसीम अहमद
  • देवघर के DEO विनोद कुमार
  • साहिबगंज के DEO नयन कुमार
  • लोहरदगा की DEO दास सुनीता चंद्र मौलेश्वर
  • दुमका के DEO संजीत कुमार
  • कोडरमा के DEO मुकुल राज
  • जामताड़ा के DEO चार्ल्स हेंब्रम
  • पाकुड़ की DEO अनिता पुरती
  • गोड्डा की DEO मिथिला टुडू

कुछ अधिकारियों को किया गया उत्क्रमित

इसके अलावा कुछ अधिकारियों के वर्तमान पदों को ही उत्क्रमित करते हुए उन्हें प्रोन्नति का लाभ दिया गया है. इनमें बोकारो के जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, सिमडेगा के जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम और गिरिडीह के जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेंब्रम शामिल हैं. डायट पाकुड़ के प्राचार्य संतोष गुप्ता और डायट चाकुलिया के प्राचार्य टोनी प्रेमराज टोप्पो को भी उप निदेशक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के समकक्ष पद का लाभ दिया गया है. वहीं, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी मनोज कुमार को जिला शिक्षा पदाधिकारी के समकक्ष पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है.

सेवानिवृत्त अधिकारी को भी मिली नोशनल प्रोन्नति

अधिसूचना में सेवानिवृत्त उप निदेशक (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) जयन्त कुमार मिश्र को भी 30 जनवरी 2026 के प्रभाव से वैचारिक (नोशनल) प्रोन्नति देने का निर्णय लिया गया है. उन्हें उनके कनिष्ठ अधिकारी को प्रोन्नति मिलने की तिथि से यह लाभ प्रदान किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर दिखेगा पलामू के सखी मंडल का हुनर, 40000 राखियों के निर्माण का डीसी ने किया शुभारंभ

वित्तीय लाभ को लेकर विभाग का स्पष्ट निर्देश

शिक्षा विभाग ने अधिसूचना में झारखंड सेवा संहिता के नियम-58 और वित्त नियमावली के नियम-74 का उल्लेख करते हुए कहा है कि सभी नव प्रोन्नत अधिकारियों को वास्तविक वित्तीय लाभ तभी मिलेगा, जब वे प्रोन्नत पद पर विधिवत प्रभार ग्रहण करेंगे. इस फैसले को शिक्षा प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से प्रोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को इससे राहत मिली है. विभाग को उम्मीद है कि वरिष्ठ पदों पर अनुभवी अधिकारियों की तैनाती से जिला स्तर पर शिक्षा व्यवस्था के संचालन, प्रशासनिक समन्वय और योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति आएगी.

इसे भी पढ़ें: Palamu: सावन की अंतिम सोमवारी को खैरा राज पर्वत पर गूंजा हर-हर महादेव का नारा, 20 गांवों की मंडलियों ने शुरू किया 24 घंटे का अखंड-कीर्तन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola