Jharkhand Chunav 2024: खीरू महतो के बेटे दुष्यंत पटेल का जदयू से इस्तीफा, सोशल मीडिया पर यू��� शेयर किया दर्द

Updated:
विज्ञापन

खीरू महतो के पुत्र दुष्यंत पटेल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड जदयू अध्यक्ष खीरू महतो के पुत्र दुष्यंत पटेल ने जदयू छोड़ दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया है. मांडू सीट आजसू के खाते में जाने से वे नाराज हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024: हजारीबाग, जयनारायण-झारखंड जदयू अध्यक्ष खीरू महतो के पुत्र दुष्यंत पटेल ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना दर्द शेयर किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें आशा थी कि पार्टी मांडू विधानसभा क्षेत्र से उन्हें मौका देगी, लेकिन बीजेपी के समक्ष ये बात तक नहीं रखी गयी. ऐसे में उन्हें जदयू में भविष्य नहीं दिख रहा है.

विज्ञापन

दुष्यंत पटेल को टिकट की थी उम्मीद

जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के पुत्र दुष्यंत पटेल ने कहा कि जदयू में उन्हें कोई भविष्य नहीं दिख रहा है. इस झारखंड विधानसभा चुनाव में उन्हें आशा थी कि पार्टी का नेतृत्व उन्हें मांडू विधानसभा क्षेत्र से मौका देगा, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व बीजेपी के समक्ष अपनी बात तक नहीं रख सका. ऐसे में जदयू में रहने से कोई फायदा नहीं है.

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: भाकपा माले के तीन उम्मीदवार घोषित, निरसा से अरूप चटर्जी को टिकट

Also Read: Jharkhand Election 2024: चुनाव से पहले जारी है दल-बदल, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर कांग्रेस में हुए शामिल

समर्थकों के साथ बैठक कर तय करेंगे रणनीति

दुष्यंत पटेल ने कहा कि अपने समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करूंगा. झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं. 68 सीटें बीजेपी को, आजसू को 10, जदयू को दो और लोजपा को एक सीट चतरा को दी गयी है. इसमें मांडू विधानसभा सीट आजसू के खाते में चली गयी है. वे इस सीट से जदयू से चुनाव लड़ना चाहते थे. टिकट बंटवारे में यह सीट आजसू को चले जाने से दुष्यंत पटेल नाराज हैं. यही वजह है कि आज उन्होंने पार्टी छोड़ दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola