Jharkhand Election 2024: चुनाव से पहले जारी है दल-बदल, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर कांग्रेस में हुए शामिल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Oct 2024 6:47 PM
radha krishna kishor
Jharkhand Election 2024: पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. बीजेपी से टिकट नहीं मिलने से वो नाराज चल रहे थे. उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस भवन में पार्टी का दामन थाम लिया.
Jharkhand Election 2024: रांची- पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है. कांग्रेस भवन में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने पार्टी जॉइन की. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद रहे. रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे. बता दें, साल 2014 में किशोर ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था. पहली बार छतरपुर विधानसभा सीट से उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था.
डॉ रामेश्वर उरांव सहित इन कांग्रेसी नेताओं ने राधा कृष्ण किशोर को दिलाई सदस्यता
कांग्रेस भवन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित मिलन समारोह में पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. किशोर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव, प्रदेश कांग्रेस के वरीय को-ऑर्डिनेटर मोहन मार्क्रम ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई.
कांग्रेस होगी और मजबूत- केशव महतो कमलेश
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राधा कृष्ण किशोर के कांग्रेस में आने से झारखंड में कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि विधायिका के अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने अपने कर्तव्यों का पूरी तरह से निर्वहन किया है. अपने क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयासरत रहे. किशोर ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में हमेशा जनता के हितों के बारे में चिंता की है झारखंड की आर्थिक समृद्धि के बारे में चिंतित रहे.
डॉ रामेश्वर उरांव ने राधा कृष्ण किशोर की तारीफ की
कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि राधा कृष्ण किशोर आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार हैं और क्षेत्र के विकास के लिए विशेष रूप से हमेशा वित्तीय प्रबंधन की सिफारिश किया करते थे. उन्होंने कहा कि बीते चार दशकों से व्यक्तिगत और राजनीतिक रूप से किशोर के साथ आर्थिक और राजनीतिक मसलों पर विमर्श होता रहा है. इन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के कई कार्य किये हैं. उग्रवाद प्रभावित छतरपुर विधानसभा को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है.
हमेशा कांग्रेस के सिद्धांतों से जुड़ा रहा- राधा कृष्ण किशोर
वहीं कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों के कारण उन्हें कांग्रेस से दूर होना पड़ा था. हालांकि जहां भी रहा कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों से बंधा रहा. अपने राजनीतिक जीवन में मैने इंदिरा जी को अपना आदर्श माना था और आज भी कांग्रेस के साथ मेरा अटूट रिश्ता है. आने वाले विधानसभा चुनाव में सिर्फ छतरपुर विधानसभा ही नहीं पूरे पलामू प्रमंडल और राज्य स्तर पर महागठबंधन और कांग्रेस की मजबूती दिखेगी.
राधाकृष्ण किशोर का सियासी सफर
कांग्रेस नेता राधा कृष्ण किशोर साल 1980, 1985 और 1995 में छतरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े और जीत भी हासिल की. साल 2005 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जेडीयू ज्वाइन कर लिया. इसके बाद साल 2014 में वो बीजेपी में शामिल हो गए. 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने आजसू का दामन थाना. वहीं कुछ दिनों तक राजद में भी वह रहे. अब एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










