जरवा संकुल सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा, 10वीं वर्षगांठ पर उपलब्धियों का लेखा-जोखा

Author Anand|Edited by शुभम राय
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चरचू प्रखंड की जरवा संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड ने अपनी 10वीं वर्षगांठ मनाई. आमसभा में पिछले वर्ष की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण संकल्प लिए गए.

विज्ञापन

चरही. चुरचू प्रखंड के जरवा संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को हुई. मुख्य अतिथि चुरचू प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, विशिष्ट अतिथि बहेरा की मुखिया देवकी महतो, इंदिरा की मुखिया राधिका देवी और जरवा की मुखिया सुनीता देवी थीं.

विज्ञापन

आमसभा में एक वर्ष की प्रगति रिपोर्ट का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. जेएसएलपीएस जरवा संकुल स्तरीय सहकारिता समिति लिमिटेड के दस साल पूरे होने पर वर्षगांठ भी मनायी गयी. इस वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट में महिला समूहों की आर्थिक स्थिति में मजबूती की जानकारी दी गयी. अगले लक्ष्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया.

संकल्प लिया गया कि बच्चों एवं बच्चियों में कोई भेदभाव नहीं किया जायेगा. सड़कों और नालियों को साफ रखा जायेगा तथा गड्ढों को भरा जायेगा. इन संकल्पों का पालन करने की भी प्रतिज्ञा ली गयी.

मौके पर कुमारी सुमन, मालती कुमारी, सोनी देवी, संगीता देवी, शांति देवी, बीणा देवी, सनी कुमार, राजकुमार, गीतांजलि कुमारी, बबिता देवी, कंचन देवी, रूबी देवी, हेमंती देवी, संजू देवी, अफसाना खातून, सीमा देवी, वासद खातून, वीणा देवी, सुनीता देवी समेत अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola