पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में हिंदी माह कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल शिक्षक व विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग में हिंदी माह के तहत समाचार वाचन और श्रुति लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया।

विज्ञापन

हजारीबाग. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग में हिंदी माह कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों के लिए समाचार वाचन प्रतियोगिता और कर्मचारियों के लिए श्रुति लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह आयोजन विद्यालय सभागार में प्राचार्य अंकिता शर्मा की देखरेख में किया गया. प्रतियोगिता के लिए दो समूह बनाये गये थे. इसमें कुल 20 छात्रों ने भाग लिया. निर्णायकों में डीके पांडेय, प्रकाश कुमार मेहता, आनंद कुमार, कुमार बालशिव और रिचा तिवारी शामिल थे. प्रतियोगिता में छठी से आठवीं कक्षा (समूह-1) के छात्रों में प्रथम स्थान मोहित आनंद, द्वितीय स्थान पीहू कुमारी और तृतीय स्थान तेजस्वी सिंह ने प्राप्त किया. कक्षा नौवीं-दसवीं (समूह-2) में प्रथम स्थान तनीषा कुमारी, द्वितीय स्थान शायना प्रवीण और तृतीय स्थान आदर्श कुमार ने प्राप्त किया. प्रतियोगिता के बाद, प्राचार्य अंकिता शर्मा ने स्वयं समाचार वाचन कर छात्रों को प्रोत्साहित किया. विद्यालय के राजभाषा प्रभारी प्रकाश कुमार मेहता के नेतृत्व में राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा कर्मचारियों के लिए श्रुति लेख प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 30 कर्मचारियों ने भाग लिया. इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र और विद्यालय परिवार उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola