थायराइड व डायबिटीज की एचबीए-1सी जांच शुरू होगी

Updated:
विज्ञापन
थायराइड व डायबिटीज की एचबीए-1सी जांच शुरू होगी

बरही अनुमंडलीय अस्पताल

विज्ञापन

बरही. बरही अनुमंडलीय हॉस्पिटल मैनेजमेंट सोसाइटी की बैठक मंगलवार को हुई. इसमें हॉस्पिटल में जांच व इलाज़ की व्यवस्था बेहतर करने पर विचार किया गया. उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि अस्पताल का पब्लिक हेल्थ यूनिट अलग भवन में शुरू कर दिया गया है. यहां 56 प्रकार की जांच की हो रही है. इसमें अब थायराइड जांच व डायबिटीज की एचबीए-1सी जांच भी शुरू करने का निर्णय लिया गया. साथ ही इन दोनों जांच के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया गया. एचबीए-1सी जांच की लागत 220 रुपये आती है, पर जांच के लिए जनता से मात्र 100 शुल्क लिया जायेगा. 120 रुपये हॉस्पिटल मैनेजमेंट कमेटी वहन करेगी. इसी तरह थायराइड की जांच में 150 रुपये लागत आती है, इस जांच के लिए लोगों से मात्र 100 रुपये लिया जायेगा. 50 रुपये अस्पताल वहन करेगा. इसके अलावा मीटिंग हॉल ऊपर के तल्ले में दो कमरों को मिलाकर बनाये जाने सहित स्वास्थ्य सुविधा से संबंधित कई निर्णय लिये गये. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मनोज रजक ने की. बैठक में बीडीओ जयपाल महतो, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, एचएमसी सदस्य सुरेंद्र रजक, सांसद प्रतिनिधि भगवान केसरी, सुधांशु सुमन, बिजेंद्र सिन्हा, सोनी रविदास मौजूद थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola