तकनीक से विकास तक, विश्वेश्वरैया की स्मृति में हजारीबाग के अभियंताओं ने साझा किए विचार
कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विभागों के इंजीनियर | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में 59वां अभियंता दिवस समारोह आयोजित हुआ, जिसमें इंजीनियरों ने भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान को याद किया. इस अवसर पर विकास और पर्यावरण में संतुलन विषय पर महत्वपूर्ण परिचर्चा भी हुई.
हजारीबाग. हजारीबाग में मंगलवार को 59वां अभियंता दिवस समारोह होटल विनायक के सभागार में मनाया गया. समारोह में जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत अभियंताओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर हुई.
मुख्य अतिथि ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता सूरज प्रकाश चौधरी ने कहा कि भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी तकनीकी सोच, जल प्रबंधन और विकास में योगदान के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा. विकास से जुड़े कार्यों में अभियंताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है.
विकास और पर्यावरण संतुलन पर परिचर्चा
समारोह में "विकास और पर्यावरण में संतुलन" विषय पर परिचर्चा आयोजित की गयी. इसमें विकास परियोजनाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत पर चर्चा की गयी. जिले के विभिन्न विभागों के अभियंताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए भविष्य की चुनौतियों पर भी विचार रखे.
विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त अभियंता सुदर्शन प्रसाद, मोहम्मद इबरार अहमद, कमलेश ओझा और वर्तमान अभियंता महेंद्र प्रसाद उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में लाल कुमार यादव, सोनू कुमार, राकेश मल्होत्रा, दीपक यादव, धनंजय कुमार, सुमित कुमार सिंह, राजन कुमार, संजय कुमार, अनुज कुमार, राकेश कुमार, पंकज कुमार महतो, डब्लू कुमार समेत अन्य ने सहयोग किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए