हजारीबाग: रजरप्पा से बुढ़वा महादेव तक आस्था की राह, इंदिरा चौक पर शिव भक्तों के लिए लगा भंडारा
हजारीबाग: इंदिरा चौक पर शिव भक्तों के लिए लगा भंडारा
सावन के पावन अवसर पर हजारीबाग के इंदिरा चौक पर शिव भक्तों के लिए एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. रजरप्पा से बुढ़वा महादेव मंदिर जल चढ़ाने जा रहे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. यह सेवा पिछले पांच वर्षों से की जा रही है.
हजारीबाग: हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के इंदिरा चौक में पूर्वी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य गीता देवी और कांग्रेस नेता दीपक करमाली ने सावन की सोमवारी पर शिव भक्तों के लिए निजी खर्च से भंडारे का आयोजन किया. रजरप्पा नदी से जल लेकर पैदल बड़कागांव के महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया.
आपके शहर में
भंडारे का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य गीता देवी, कांग्रेस नेता दीपक करमाली, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, मो इब्राहिम और नंदकिशोर मेहता ने फीता काटकर किया. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच भोजन का वितरण किया गया.
पांच वर्षों से कर रहे भक्तों की सेवा
जिला परिषद सदस्य गीता देवी और दीपक करमाली ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से सावन के प्रत्येक सोमवार को शिव भक्तों की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है. रजरप्पा नदी से जल लेकर श्रद्धालु पैदल बड़कागांव के बुढ़वा महादेव मंदिर पहुंचते हैं. इसी दौरान इंदिरा चौक पर उनके लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की जाती है.
उन्होंने कहा कि हर वर्ष भंडारे में सैकड़ों शिव भक्त और ग्रामीण भोजन ग्रहण करते हैं. आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सेवा करना है.
भंडारा वितरण में पृथ्वी कुमार, प्रवीण कुमार, अजीत कुमार, राजू कुमार करमाली, सितेश, विष्णु करमाली, रविंद्र करमाली, जट्टू करमाली, मंजन करमाली, कुलदीप, महेंद्र मांझी, छोटू करमाली, अरविंद करमाली, बबलू करमाली, गोविंद करमाली, रंजीत कुमार, सरजू करमाली, अभिषेक, दीपक कुमार महतो, दया मांझी, रजक, पन्नालाल साव, बिंदु प्रजापति समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए