दो महीना से राशन नहीं देने की शिकायत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सदर प्रखंड के हरद गांव के डीलर दिलीप पासवान पर दो माह से राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए दर्जनों लाभुकों ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में आवेदन दिया.
विज्ञापन
हजारीबाग.
सदर प्रखंड के हरद गांव के डीलर दिलीप पासवान पर दो माह से राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए दर्जनों लाभुकों ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में आवेदन दिया. आवेदन में कहा गया कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदार दिलीप पासवान पिछले दो माह से राशन नहीं दे रहे हैं. लाभुक जब राशन की मांग करते है तब वह राशन कार्ड बंद करवाने की बात कहते हैं. शिकायतकर्ता में सीमा खातून, नसीमा परवीन, अंजुम निशा, सबीना खातून, रवीना खातून, हाजरा खातून, शाहिदा खातून, हसीना खातून, राफिया परवीन, फिलॉस्फर परवीन, शहनाज खातून, अजमेरी खातून सहित कई लोग शामिल हैं. सभी लाभुकों ने कहा कि डीलर हमेशा लाभुकों के अनाज काट कर वितरण करते हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन