विष्णुगढ़ को जोन में बांटकर पंचायत प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय

Updated at : 29 Apr 2024 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
विष्णुगढ़ को जोन में बांटकर पंचायत प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय

झामुमो कार्यालय विष्णुगढ़ में सोमवार को इंडिया गठबंधन की बैठक हुई. अध्यक्षता कांग्रेस के अध्यक्ष अब्बास अंसारी व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने की.

विज्ञापन

झामुमो कार्यालय विष्णुगढ़ में इंडिया गठबंधन की बैठक

विष्णुगढ़.

झामुमो कार्यालय विष्णुगढ़ में सोमवार को इंडिया गठबंधन की बैठक हुई. अध्यक्षता कांग्रेस के अध्यक्ष अब्बास अंसारी व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने की. संचालन विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव ने किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि जयप्रकाश भाई पटेल झारखंड आंदोलनकारी माटी का बेटा है. इसलिए कार्यकर्ता सहयोग के रूप में चंदा देकर चुनाव जीताने का निर्णय लिया. एक मई को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे, जिसमें विष्णुगढ़ से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे. बैठक में निर्णय लिया कि विष्णुगढ़ प्रखंड को कई जोन में बांटकर व पंचायत में प्रभारी नियुक्त कर इंडिया गठबंधन को मजबूत करने का काम किया जायेगा. बैठक में चुनाव संचालन के लिए प्रखंड स्तर पर एक समन्वय समिति बनायी गयी. इसमें झामुमो, कांग्रेस, भाकपा माले, मार्क्सवादी समन्वय समिति के प्रखंड नेतृत्वकारी अध्यक्ष और सचिव को शामिल किया गया. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी, झामुमो कपिलदेव चौधरी, सचिव संजय प्रजापति, अनुराग बर्मन, राणा इकबाल खान, जगदीश बर्मन, महताब हुसैन, जगन्नाथ महतो, हिरामन महतो, शंकर महतो, निरंजन महतो, बुधन महतो, चेतलाल महतो, वासुदेव महतो, महेंद्र कुमार, अमन भाई पटेल, उत्तम महतो मुखिया, त्रिवेणी प्रसाद, फूलचंद महतो, लखन महतो, बुधन महतो, किशोरी महतो, फिरोज अंसारी, परमेश्वर महतो, हेमलाल महतो, चेतलाल टुडू, धनेश्वर महतो, टेकलाल कुमार, महेंद्र राम, जगदीश प्रसाद, विजय कुमार, लालजी महतो, महेंद्र महतो, दुलारचंद महतो, सीताराम महतो, रामलखन महतो के अलावा कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola