कार के दरवाजे से टकराकर सड़क पर गिरा बच्चा, कंटेनर ने ली जान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बरही-गया रोड स्थित एक्सिस बैंक के समीप सड़क दुर्घटना में समर निषाद (12 वर्ष) पिता शिवा निषाद की मौत हो गयी.
विज्ञापन
रात नौ बजे दुकान जा रहा था 12 वर्षीय बच्चा, कंटेनर की चपेट में आने से हुई मौत
प्रतिनिधि, बरही
बरही-गया रोड स्थित एक्सिस बैंक के समीप सड़क दुर्घटना में समर निषाद (12 वर्ष) पिता शिवा निषाद की मौत हो गयी. घटना तीन मई की रात करीब नौ बजे की है. समर दुकान जा रहा था. इसी क्रम में सड़क किनारे खड़ी कार (जेएच01डीक्यू-3076) के चालक ने अचानक कार का दरवाजा खोल दिया. इसके कारण समर दरवाजे से टकराकर सड़क पर गिर गया. इसी बीच पीछे से आ रही कंटेनर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने घायल समर को तत्काल बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि सड़क से अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण यह दुर्घटना हुई है. पुलिस प्रशासन की उदासीनता के कारण बरही चौक, गया रोड, पटना रोड, धनबाद रोड व हजारीबाग रोड में अतिक्रमण की स्थिति गंभीर हो गयी है. इससे सड़क जाम की समस्या बनी रहती है. इसके कारण सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. कुछ समय पहले भी इसी जगह पर और ठीक इसी तरह से दुर्घटना हुई थी. इसमें शम्भु मलिक के भतीजे की मौत हुई थी.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन