हजारीबाग में 207 एसआइ-एएसआइ का तबादला, दो दिन में नये पदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश
Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है. 207 एसआइ और एएसआइ का तबादला किया गया है. एसपी अमन कुमार ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की है. इन सभी पदाधिकारियों को दो दिनों के अंदर नए स्थान पर योगदान देना होगा.
विज्ञापन
हजारीबाग. हजारीबाग जिले के थानों में लंबे समय से प्रतिनियुक्त 207 एसआइ और एएसआइ को हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने शुक्रवार को स्थानांतरित कर दिया. इतनी बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों का एक साथ तबादला इससे पहले नहीं किया गया था. एसपी के अनुसार, जिले में विधि-व्यवस्था बनाये रखने और अपराध पर नियंत्रण को लेकर यह कार्रवाई की गयी है.
विज्ञापन
स्थानांतरित होने वालों में 97 दारोगा और 110 जमादार शामिल हैं. सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को दो दिनों के अंदर अपने नये पदस्थापन थाना, ओपी या टीओपी में योगदान करने का निर्देश दिया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन