लोकतंत्र क्या है और क्यों जरूरी, वीबीयू में विद्यार्थियों ने ग्रुप डिस्कशन के जरिए समझे अहम सवाल

Updated:
विज्ञापन

ग्रुप डिसक्शन में शामिल विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस का आयोजन किया. छात्रों ने लोकतंत्र की प्रासंगिकता, भूमिका और समस्याओं पर गहन चर्चा की.

विज्ञापन

हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया. इस अवसर पर लोकतंत्र से जुड़े विभिन्न ज्वलंत विषयों पर विद्यार्थियों के बीच ग्रुप डिस्कशन कराया गया. साथ ही विद्यार्थियों को ई-रिसोर्स डाउनलोड कर अध्ययन सामग्री जुटाने का प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को पांच समूहों में बांटा गया. प्रत्येक समूह के साथ शोधार्थियों को मेंटर के रूप में जोड़ा गया. समूहों में लोकतंत्र क्या है, लोकतंत्र क्यों जरूरी है और ऐसी कौन सी समस्याएं हैं, जिनका समाधान लोकतंत्र अन्य राजनीतिक प्रणालियों की तुलना में बेहतर तरीके से करता है, जैसे विषयों पर चर्चा हुई.

इसके अलावा वैश्विक लोकतंत्र में भारत कहां और क्यों, लोकतंत्र की सफलता में नागरिकों की भूमिका तथा अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाने की सार्थकता जैसे विषयों पर भी विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे. ग्रुप डिस्कशन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विचार साझा किये.

कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों को केंद्रीय पुस्तकालय ले जाया गया. वहां उन्होंने ई-रिसोर्स के माध्यम से अपने-अपने विषय से संबंधित अध्ययन सामग्री का संकलन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola