मिड-डे मील के सामाजिक अंकेक्षण पर उठे सवाल, शिक्षकों से नकद और फोन-पे से राशि लेने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चौपारण में मिड-डे मील योजना के सामाजिक अंकेक्षण के नाम पर शिक्षकों से राशि वसूलने का मामला सामने आया है. प्राथमिक से 1000 और मध्य विद्यालयों से 1800 रुपये लिए जाने का आरोप है, जिससे शिक्षकों में रोष है.

विज्ञापन

चौपारण. सरकारी विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना के वर्ष 2024-25 के सामाजिक अंकेक्षण के नाम पर शिक्षकों से राशि लिये जाने का मामला मंगलवार को सामने आया. बीआरसी परिसर में अंकेक्षण के लिए पहुंचे लोगों पर प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के शिक्षकों से अलग-अलग राशि लेने का आरोप लगा है. मामले को लेकर कई शिक्षकों ने नाराजगी जतायी है.

विज्ञापन

शिक्षकों के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों से 1000 रुपये और मध्य विद्यालयों से 1800 रुपये लिये गये. आरोप है कि राशि जमा करने के बाद ही अंकेक्षण से संबंधित कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही थी. शिक्षकों का कहना है कि अंकेक्षण के लिए पहुंचे दो लोगों ने राशि लेने के बाद हस्ताक्षर और मुहर लगाने की बात कही.

बीआरसी परिसर में राशि लेने का आरोप

शिक्षकों के अनुसार बीआरसी परिसर में ही राशि की वसूली की जा रही थी. इसका एक वीडियो भी वायरल होने की बात सामने आयी है. वीडियो में अंकेक्षण के लिए पहुंचे लोगों में से एक के पैसे लेते दिखने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

कई सुदूरवर्ती विद्यालयों से पहुंचे शिक्षकों ने दबाव में राशि जमा करने की बात कही. शिक्षकों के अनुसार भुगतान नकद के अलावा फोन-पे और स्कैनर के माध्यम से भी लिया गया. मामले को लेकर शिक्षकों में रोष है.

निर्धारित राशि है तो आदेश दिखाने की मांग

चौपारण प्रखंड में करीब 150 सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालय हैं. शिक्षकों का कहना है कि यदि सामाजिक अंकेक्षण के लिए किसी प्रकार की निर्धारित राशि ली जानी है, तो इसकी स्पष्ट जानकारी और विभागीय आदेश उपलब्ध कराया जाना चाहिए.

शिकायत मिली, जांच करायी जायेगी : बीईईओ

प्रभारी बीईईओ राकेश कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है. इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी जायेगी और मामले की जांच करायी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola