प्रलोभन देकर यौन शोषण का आरोप, विरोध पर महिला और पति को ट्रैक्टर से कुचलने की धमकी

Author Reyej|Edited by शुभम राय
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा के गोरहर में महिला के साथ यौन शोषण और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन

बरकट्ठा, हजारीबाग : गोरहर थाना क्षेत्र में एक महिला ने यौन शोषण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने गोरहर थाना में आवेदन देकर आरोपी गोरहर निवासी प्रेमचंद महतो (पिता स्व. झारी महतो) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण किया. आवेदन के अनुसार, दो फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे आरोपी जबरन उसके घर में घुस गया और यौन शोषण का प्रयास किया. शोर मचाने पर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गया.

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी प्रेमचंद महतो ने उसे और उसके पति को ट्रैक्टर से कुचलकर जान से मारने की धमकी दी और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया.

पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola