ग्रामीण मैदान में फुटबॉल का जुनून, रोमांचक मुकाबले में बेला की शानदार जीत
फुटबॉल मैच का उदघाटन करतीं मुखिया ममता कुमारी : फोटो प्रभात खबर
चौपारण के बेला भूषण्डी मैदान में फुटबॉल का एक रोमांचक मैच खेला गया, जिसका उद्घाटन मुखिया ममता कुमारी ने किया. बेला की टीम ने तीन गोल से भूषण्डी को हराकर जीत दर्ज की.
चौपारण से अजय ठाकुर की रिपोर्ट
आपके शहर में
चौपारण.बेला भूषण्डी मैदान में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल मैच का उदघाटन मुखिया ममता कुमारी ने किया. भूषण्डी एवं बेल के बीच हुए रोमांचक मैच में बेला की टीम ने तीन गोल से भूषण्डी को हराकर विजेता बना.
मुखिया ने कहा खेल में भाग लेने से बच्चों का शारीरिक के साथ साथ मानसिक विकास होता है. खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए. इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में छुपी प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है.
विजेता एवं उप विजेता टीम को आयोजक कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर प्रदीप शर्मा, अश्वनी सिंह, रंजीत दांगी, शिव प्रसाद यादव, अभिषेक सिन्हा, सुमित पांडेय, अभिमन्यु सिंह, सुरेंद्र दांगी, भुनेश्वर साहू सहित कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए